खिरोड़ की बेटी अंकिता ने बढ़ाया मान, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
खिरोड़ : कस्बे के शारदा सदन स्कूल में अध्ययनरत छात्रा अंकिता धानका पुत्री कालूराम धानका का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रिंसिपल रणजीत सिंह डूडी ने बताया कि छात्रा अंकिता ने कक्षा पांचवीं में अध्ययन करते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता ने सफलता हासिल की। अब वह नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक सरकारी खर्च पर नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त करेगी।
अंकिता ने शारदा सदन स्कूल में आयोजित कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा में भी सभी विषयों में ए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय, परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
अंकिता की सफलता की जानकारी मिलते ही खिरोड़ कस्बेवासियों ने खुशी जताई और छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226970

