[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आखिर कब तक पीएंगे बसंत विहारवासी दूषित पानी?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आखिर कब तक पीएंगे बसंत विहारवासी दूषित पानी?

आखिर कब तक पीएंगे बसंत विहारवासी दूषित पानी?

सीकर : शहर के बसंत विहार क्षेत्र में सीवरेज कार्य के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को पिछले कई दिनों से दूषित एवं बदबूदार पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि सीवरेज लाइन के कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत तो की गई, लेकिन पाइपों के कनेक्शन तकनीकी रूप से सही ढंग से नहीं जोड़े गए।

स्थानीय निवासियों के अनुसार गली नंबर 6 से आगे के इलाके में घरों तक पहुंचने वाला पानी लगातार बदबूदार और गंदा आ रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। पूर्व जलदाय विभाग कर्मचारी सुभाष बुटोलिया ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान कनेक्शन सही तरीके से नहीं किए गए, जिसके कारण सीवरेज का दूषित पानी पेयजल लाइन में मिलने की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दूषित पानी के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि पेयजल लाइन की तत्काल तकनीकी जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। अब क्षेत्रवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर जिम्मेदार विभाग कब कार्रवाई करेगा और लोगों को दूषित पानी से कब राहत मिलेगी।

Related Articles