[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर बबाई में जगह-जगह लगी सेवा स्टॉल, राहगीरों को पिलाया शर्बत और खिलाई आइसक्रीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर बबाई में जगह-जगह लगी सेवा स्टॉल, राहगीरों को पिलाया शर्बत और खिलाई आइसक्रीम

निर्जला एकादशी पर बबाई में जगह-जगह लगी सेवा स्टॉल, राहगीरों को पिलाया शर्बत और खिलाई आइसक्रीम

बबाई : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बबाई उपतहसील क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य कर पुण्य कमाया। भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर स्टॉल एवं टेंट लगाकर राहगीरों और आमजन को शीतल पेय, शर्बत, आइसक्रीम एवं फल वितरित किए गए।

बबाई बस स्टैंड पर सेठ महावीर सैनी की ओर से आइसक्रीम वितरण किया गया। वहीं बाईपास बबाई में अशोक आयरन स्टोर की ओर से आइसक्रीम एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। सैनी मार्केट, ढाणी धाबाला स्थित शिव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य किए।

इस दौरान रचना सैनी, आलू, रेशमी देवी, मंजू देवी, हेल्थ सुपरवाइजर कैलाश सैनी, अनिल सैनी, अशोक सैनी, कृष्ण एवं महेंद्र सैनी सहित अन्य लोगों ने राहगीरों को शर्बत और आइसक्रीम वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई।

सेवा कार्य में हनुमान सैनी, शंकरलाल सैनी, हरफूल सैनी, मदन सैनी, मनोज सेन, प्रकाश सेन, बाल सिंह सैनी, नाथूराम सैनी, गंगाराम सैनी, राजू जीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल एवं शीतल पदार्थों की सेवा का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ लोगों ने राहगीरों की सेवा कर धार्मिक परंपरा निभाई।

Related Articles