[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों की मांगों पर 25 जून को सीकर में महारैली:श्रीमाधोपुर ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान चलाया, दो टीमें बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

शिक्षकों की मांगों पर 25 जून को सीकर में महारैली:श्रीमाधोपुर ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान चलाया, दो टीमें बनाई

शिक्षकों की मांगों पर 25 जून को सीकर में महारैली:श्रीमाधोपुर ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान चलाया, दो टीमें बनाई

श्रीमाधोपुर : राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 जून को सीकर में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सुबह 9:30 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगी।

दो टीमें शिक्षकों से संपर्क कर रही

महारैली को सफल बनाने के लिए श्रीमाधोपुर ब्लॉक संघर्ष समिति द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति के संयोजक शिशुपाल सिंह बिजारणिया ने बताया कि इस अभियान के तहत ब्लॉक कार्यकारिणी की दो टीमें शिक्षकों से संपर्क कर रही हैं।

पहली टीम में ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल खोखर, राजेंद्र कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, शिशुपाल सिंह बिजारणिया, राजकरण सिंह बिजारणिया, अमित सिंह शेखावत और मुरलीधर भावरिया शामिल हैं। वहीं, दूसरी टीम में ब्लॉक मंत्री शिवराज सिंह शेखावत, प्रकाशचंद सैनी, झाबरमल सैनी, सत्यनारायण कुमावत और सुवालाल यादव शिक्षकों से संवाद कर उन्हें रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

25 जून को सीकर पहुंचने का आह्वान किया

संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महारैली का उद्देश्य शिक्षक हितों और उनकी विभिन्न लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के सभी शिक्षकों से 25 जून को सीकर पहुंचकर अपने अधिकारों और सम्मान की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

Related Articles