[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यवसायी का PSO हटा, 3 साल पहले मिली थी धमकी:पीड़ित ने आईजी और मानवाधिकार आयोग से फिर से सुरक्षा मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

व्यवसायी का PSO हटा, 3 साल पहले मिली थी धमकी:पीड़ित ने आईजी और मानवाधिकार आयोग से फिर से सुरक्षा मांगी

व्यवसायी का PSO हटा, 3 साल पहले मिली थी धमकी:पीड़ित ने आईजी और मानवाधिकार आयोग से फिर से सुरक्षा मांगी

रतनगढ़ : संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को हटाए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। मोदी को वर्ष 2023 में रोहित गोदारा गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी।

अमित मोदी ने अपने ज्ञापन में बताया कि 1 मई 2023 को रोहित गोदारा गैंग ने उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में छापर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी और न्यायिक मजिस्ट्रेट सुजानगढ़ के समक्ष चालान पेश किया गया था।

मोदी के अनुसार, रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण इस मामले में अभी भी फरार चल रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने उन्हें राजकीय खर्चे पर एक पीएसओ उपलब्ध कराया था, जो तीन वर्षों तक उनकी सुरक्षा में तैनात रहा। हालांकि, 12 जून 2026 को बिना कोई कारण बताए उनकी सुरक्षा से पीएसओ हटा दिया गया।

मोदी ने मानवाधिकार आयोग और डीजीपी को अवगत कराया कि हाल ही में रतनगढ़ के एक व्यापारी के घर पर भी रोहित गोदारा गैंग द्वारा फायरिंग करवाई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि रिपोर्ट में नामजद आरोपी रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं और न्यायालय में चल रहे प्रकरण में उनके बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा गार्ड को हटाया जाना अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने मांग की है कि राजकीय खर्चे पर हथियार सहित दो कमांडो फोर्स पीएसओ उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाती है और उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके लिए पुलिस एवं प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस ज्ञापन की प्रतियां बीकानेर रेंज आईजी, एडीजी क्राइम, एडीजी आईबी, एसपी चूरू, एएसपी सुजानगढ़ और डीवाईएसपी बीदासर को भी भेजी गई हैं।

Related Articles