[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 लाख की रंगदारी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:लीजधारक से मांगी थी रकम, मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

50 लाख की रंगदारी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:लीजधारक से मांगी थी रकम, मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका

50 लाख की रंगदारी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार:लीजधारक से मांगी थी रकम, मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका

बगड़ : झुंझुनूं की बगड़ थाना पुलिस ने पहाड़ों में लीज चलाने वाले एक व्यवसायी से 50 लाख रुपए की रंगदारी (जबरन वसूली) मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी राहुल उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी और हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर नीतीश उर्फ ब्लैक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल पुलिस कस्टडी में है।

3 पॉइंट्स में समझ लीजिए पूरा मामला

  • ​यह मामला जून महीने की शुरुआत का है। माखर निवासी अरविंद कुमार ने 5 जून 2026 को बगड़ थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अरविंद कुमार पहाड़ों में लीज पर पत्थर निकालने और उन्हें बेचने का व्यवसाय करते हैं।
  • ​रिपोर्ट के अनुसार, 2 जून 2026 को अरविंद के वॉट्सऐप नंबर पर कालू पूनिया और नीतीश उर्फ ब्लैक (निवासी माखर की ढाणी) ने कॉल किया। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने 50 लाख रुपए नहीं दिए, तो वे उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
  • आरोपी नीतीश ने यह भी धमकी दी कि उसके गुर्गे हर वक्त तैयार रहते हैं और उसके एक इशारे पर परिवार को खत्म कर देंगे। उसने जल्द से जल्द रुपयों का इंतजाम करने को कहा और पुलिस या प्रशासन से शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक (SP) कावेंद्र सिंह सागर ने बगड़ थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

​पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिरों को सक्रिय किया। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ ब्लैक को तीन दिन पहले ही दबोच लिया था। वहीं, मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी राहुल उर्फ कालू (पुत्र सुरेश पुनिया, निवासी माखर) को पुलिस ने 22 जून 2026 को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

​इस कामयाबी में बगड़ थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर, एएसआई (सउनि) हजारीलाल, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार (2515), हेड कांस्टेबल अंतर सिंह (2663) और कांस्टेबल महेंद्र कुमार (962) शामिल रहे। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल महेंद्र कुमार (962) का विशेष योगदान रहा।

Related Articles