राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने ददरेवा में निशान-ए-कायम पर खिराज-ए-अकीदत पेश की
राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने ददरेवा में निशान-ए-कायम पर खिराज-ए-अकीदत पेश की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : ग्राम ददरेवा जाहरवीर गोगाजी महाराज चौहान वंशज की जन्मस्थली में ददरेवा निवासी शहीद कांस्टेबल नरेश कुमार महला जिसका पद स्थापन पुलिस थाना भादरा जिला हनुमानगढ़ में 15.जुन 2026 को ड्यूटी के दौरान अल्प आयु में शहीद हो गए । उनके निवास स्थान पर तथा सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान उपखंड शाखा राजगढ़ के बलवान सिंह कालेर निवासी ददरेवा के पिताजी चौधरी रामजीलाल कालेर के निधन होने पर उनके निवास स्थान ग्राम ददरेवा में पहुंचे, तथा शोक स्तंपत परिवार जन को सांत्वना दी गई।श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोवर्धन दास स्वामी जिला अध्यक्ष और साथियों ने कायम खानी समाज की उत्पत्ति ददरेवा से हुई उस स्मारक निशान- ए- कायम को देखने की इच्छा जाहिर की। अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी के नेतृत्व में स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। आपने कहा कायखानी समाज की प्रारंभिक उत्पत्ति यहां के कायम सिंह उर्फ कर्म सिंह चोहान राजपूत के द्वारा हुई थी। जिसके लिए कायमखानी समाज द्वारा ददरेवा में एक अच्छी इमारत तथा यादगार के लिए वीर शहीदो की सूचीबद्ध लेख लगाकर यादगार के लिए लगाया हुआ है। यह स्मारक सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव का प्रतीक है।
सभी साथीयों ने स्मारक निशान -ए- कायम की विजिट की और दादा नवाब कायम खां को खिराज -ए -अकीदत पेश की जिनमें अयूब खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रांतीय उपाध्यक्ष, शिवचंद पचार पुलिस निरीक्षक संरक्षक, राजगढ़ सतवीर सिंह पूनिया पुलिस निरीक्षक, गोवर्धन दास स्वामी उपनिरीक्षक जिला अध्यक्ष चूरू, मांगेराम जांगिड़ अध्यक्ष संस्थान राजगढ़, रामकिशन सुड्डा उपाध्यक्ष राजगढ़, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल राम पचार संरक्षक उप निरीक्षक, बजरंग लाल चारण उपनिरीक्षक, अमीलाल सहारण उपनिरीक्षक, मांगीलाल लुहानी सहायक उप निरीक्षक सचिव, जोगेंद्र सिंह फगेड़िया सहायक उप निरीक्षक, प्रताप सिंह खयालिया सहायक उप निरीक्षक कोषाध्यक्ष, सतवीर सिंह भैरी हैड कांस्टेबल, बलवंत राम मेघवाल हैड कांस्टेबल, इंदर चंद मीणा हैड कांस्टेबल, जयचंद सरावग हैड कांस्टेबल, हजारीलाल इंदौरा , जगदीश सिंह राठौड़ कोटवाद ताल आदि। उपस्थित रहे। संस्था के सभी अधिकारी, कर्मचारीगण बहुसंख्यक समाज,उपस्थित रहकर सांप्रदायिक -सौहार्द का एक बेहतरीन उदाहरण और संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220847


