देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांई में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। योगाभ्यास का संचालन सोमनाथ जी महाराज, मठ टांई द्वारा करवाया गया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन ऊर्जावान बना रहता है।
इस दौरान डॉक्टर रामचंद्र भास्कर ने विभिन्न योग विधियों एवं उनके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए भी लाभकारी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us