नवलगढ़ प्रधान ने डोटासरा और जूली से मुलाकात की:पंचायती राज चुनावों पर चर्चा हुई, पार्टी के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ
नवलगढ़ प्रधान ने डोटासरा और जूली से मुलाकात की:पंचायती राज चुनावों पर चर्चा हुई, पार्टी के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ
नवलगढ़ : नवलगढ़ के निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया।
दिनेश सुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेताओं ने जनहित के मुद्दों और ग्रामीण विकास पर भी सकारात्मक चर्चा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222179


