नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में डॉ. सत्यनारायण कुमावत सम्मानित
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव में डॉ. सत्यनारायण कुमावत सम्मानित
जयपुर : नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 (नेपाल संस्करण) में जयपुर के आयुष विशेषज्ञ डॉ. सत्यनारायण कुमावत को आयुष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘इंटरनेशनल आयुष लीजेंड एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह कॉन्क्लेव भारत की संस्था सीआईवीआईसी (काउंसिल फॉर इंटीग्रेटिव वैद्य इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन) तथा नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। वहीं भारतीय दूतावास, नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर एवं लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, दुबई (यूएई) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए 254 आयुष विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान ‘मोस्ट आयुष डॉक्टर्स इन अ क्लीनिकल डायग्नोसिस सेशन’ विषय पर आयोजित विश्व रिकॉर्ड प्रयास भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिसे आयुष क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
डॉ. कुमावत को आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान उन्हें कमलेश अग्रवाल, सीआईवीआईसी के संस्थापक डॉ. एम.एम. कुरैशी तथा लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर सीआईवीआईसी के संस्थापक डॉ. एम.एम. कुरैशी ने कहा कि इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आयुष विशेषज्ञों के बीच ज्ञान, शोध, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देना है। नेपाल संस्करण की सफलता आयुष के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217873


