बीदासर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
बीदासर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : दोपहर बाद शाम को उमस भरी गर्मी के बीच बीदासर में अचानक मौसम ने करवट ली। करीब 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। अब किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुटने लगे हैं। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज बारिश से नगर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीदासर के मुख्य बाजार, मण्डी बाजार, अस्पताल के पास, क्षेत्र तथा अन्य निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। लोगों ने नगर में बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग की ताकि बरसात के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216613


