आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग:डीबी अस्पताल में संविदा नर्सिंग ऑफिसर खारवाल को श्रद्धांजलि दी
आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग:डीबी अस्पताल में संविदा नर्सिंग ऑफिसर खारवाल को श्रद्धांजलि दी
चूरू : जयपुर के एसएमएस अस्पताल में संविदा नर्सिंग ऑफिसर दीपक खारवाल द्वारा पद से हटाए जाने के बाद आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को चूरू के डीबी अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डीबी अस्पताल के पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग अधिकारियों ने बैठक कर अपनी मांगे रखीं।बैठक में मृतक दीपक खारवाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
डीबी अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों ने बताया कि राजमेस द्वारा की गई नियुक्तियों में एसएमएस मेडिकल कॉलेज, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा मेडिकल कॉलेज राजमेस का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए इन नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के राजमेस अस्पतालों में ही नियुक्त किया जाए।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश से हटाए गए सभी प्लेसमेंट नर्सों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएं। भविष्य में नर्सेज भर्ती में अस्पताल में कार्यरत संविदा प्लेसमेंट नर्सेज को पूर्व की भांति मेरिट और बोनस के आधार पर नियमित किया जाए।
इसके अतिरिक्त भविष्य में प्लेसमेंट के माध्यम से संविदा निविदा नर्सेज भर्ती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। श्रद्धांजलि सभा में मेडिकल कॉलेज और डीबी अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216371


