बलौदा में वित्तीय साक्षरता शिविर:ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की मिली जानकारी
बलौदा में वित्तीय साक्षरता शिविर:ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा और बैंकिंग योजनाओं की मिली जानकारी
बुहाना : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में बलौदा में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक अमर सिंह, नाबार्ड के डीडीएम सौरव, आरबीआई के एलडीओ रवि, एएलडीएम रवि गहलावत, एफएलसी कुलदीप पूनिया, बड़ौदा स्वरोजगार विकास केंद्र से विजपाल और बैंक ऑफ बड़ौदा बलौदा शाखा प्रबंधक नीतू कुमारी ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने की अपील
अधिकारियों ने डिजिटल लेनदेन के दौरान होने वाले साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास केंद्र के विजपाल ने केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बीसी सुपरवाइजर मुकेश, बीसी जयप्रकाश, सरपंच रणवीर, संजय योगी, लोकेश डूडी, उपसरपंच ताराचंद, प्रदीप, जयभगवान, हरिसिंह, सुनीता और सुशीला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216372


