रानोली की गौशाला को मिला ई-टेम्पो:भामाशाहों ने दी सौगात, 200 गौवंश को चारा और अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में सुविधा मिलेगी
रानोली की गौशाला को मिला ई-टेम्पो:भामाशाहों ने दी सौगात, 200 गौवंश को चारा और अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में सुविधा मिलेगी
रानोली : रानोली कस्बे की श्री कृष्ण गौशाला समिति को दो भामाशाहों ने 1 लाख 80 हजार रुपये की लागत का एक इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो भेंट किया है। इस वाहन से गौशाला में चारा, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री के परिवहन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में गौशाला में लगभग 200 गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है।
गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दैनिक व्यवस्थाओं के लिए लंबे समय से एक वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भामाशाहों के इस सहयोग से गौशाला के संचालन को नई गति मिलेगी और कार्यप्रणाली अधिक सुचारु हो सकेगी। यह इलेक्ट्रॉनिक टेम्पो गोपाल राजोरिया पुत्र कालूराम (संचालक, पीयूष डिस्पोजल ऑटो पार्ट्स) और पुनीत सेठी पुत्र स्वर्गीय महेश सेठी (संचालक, सेठी सीजनेबल शॉप) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर गौशाला परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दोनों भामाशाहों का सम्मान किया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में शिम्भू दयाल, रतन कासलीवाल, नन्द किशोर शाभू, विनोद सेठी, राजेन्द्र शास्त्री, पवन कुमावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा जैसे पुण्य कार्य समाज के सहयोग से ही निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी गौशाला के विकास और गौवंश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216043


