सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई युवक की जान:मुलजिम को ले जा रहे थे, रास्ते में बेहोश पड़ा मिला था; अब खतरे से बाहर
सब इंस्पेक्टर ने CPR देकर बचाई युवक की जान:मुलजिम को ले जा रहे थे, रास्ते में बेहोश पड़ा मिला था; अब खतरे से बाहर
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा ने युवक को सीपीआर देकर बचाया। मुलजिम को लेकर चूरू जा रहे थे रास्ते में पड़ा मिला युवक तो गाड़ी रुकवाई। देखा तो युवक बेहोश पड़ा था। जानकारी के अनुसार सरदारशहर से चूरू जाने वाली मुख्य सड़क पर ढाढरिया चारणान के निकट एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ था और सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहा था। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा एक मुलजिम को लेकर चूरू जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया।
मौके पर दिया सीपीआर, युवक को आया होश
घायल की हालत गंभीर देखते हुए रामफूल मीणा ने बिना समय गंवाए उसे मौके पर ही सीपीआर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से कुछ ही देर में युवक को होश आ गया और उसकी सांसें सामान्य होने लगीं। इसके बाद उन्होंने निजी वाहन की सहायता से घायल युवक को तत्काल चूरू के डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया।
गंभीर हालत में बीकानेर किया गया रेफर
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान तारानगर तहसील के गोगटिया चारणान निवासी 30 वर्षीय कुलदीप पुत्र बीरबलराम जाट के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
पुलिस अधिकारी की तत्परता की सराहना
सरदारशहर पुलिस थाने के कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग ने सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा के इस कार्य को अत्यंत सराहनीय बताया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो घायल युवक की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। पुलिस अधिकारी की तत्परता से एक अनमोल जीवन बचाया जा सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2215409


