इस्लामपुर : ताजियों को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे कारीगर
इस्लामपुर : ताजियों को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे कारीगर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। चांद दिखाई देने के साथ ही कारीगर ताजियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस बार ताजियों की तामीर करने के लिए झुंझुनूं से कारीगर बुलाए गए हैं जो ताजियों के निर्माण में माहिर हैं और काफी लंबे समय से वो ये काम कर रहे हैं। कारीगर पूरी शिद्दत और लगन के साथ ताजियों को संवारने में जुटे हुए हैं। मोहर्रम कमेटी के महबूब इलाही ने बताया कि मोहर्रम नजदीक होने के चलते कारीगर रातभर ताजियों को बनाने और संवारने में लगे हुए हैं। एक-दो दिन में ताजियों की तामीर का काम पूरा कर लिया जाएगा। कारीगर इरफान सिलावट व नोशाद सिलावट व जाकिर ने बताया कि इस बार ताजियों का लुक कुछ हटकर होगा। ताजियों को सतरंगी डिजिटल लाइटों ओर कागज की रंगीन चादरों से सजाया गया है जो की रात के समय हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2215355


