[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादूदयाल आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

दादूदयाल आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दादूदयाल आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नोखा रोड़ स्थित स्थानीय दादूदयाल संत आश्रम में बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व नगर में स्थित रधुनाथ जी मन्दिर से भव्य कलश यात्रा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान की आराधना की तथा कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया पुरा वातावरण धर्ममय नजर आ रहा है आपको बता दें कि कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे व् दोपहर 2 बजे शाम पांच बजे तक निर्धारित समय पर होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। वही कथा का वाचन बीदासर पंडित देवकीनन्दन जी महाराज की मुखारा वाणी से श्री मद्भागत कथा का आयोजन होगा

Related Articles