[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

रतनगढ़ में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

रतनगढ़ : स्थानीय गांधी बाल निकेतन में आयोजित स्वर्गीय जीवनदास स्वामी स्मृति जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने फाइनल और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

14 वर्ष छात्र वर्ग में दक्ष, रेयांश, शौर्य यादव और दिव्यांशु ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं 14 वर्ष छात्रा वर्ग में तविशा सांकृत्य फाइनल में पहुंची, जबकि नेहा पीपलवा और दीपांशी निठारवाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

19 वर्ष छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला चूरू के शैजान खान और विवेक इंदौरिया के बीच होगा। 17 व 19 वर्ष छात्रा वर्ग में लावण्या कौशिक और प्रियांशी गहलोत के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग में कमल गौड़, सुधीर प्रताप सिंह, विकास भार्गव, सुनील मारोठिया, यश शर्मा, कैलाश स्वामी, युधिष्ठिर झाझरिया और स्पर्श गहलोत ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में गरिमा झाझरिया फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि गरिमा राठौड़ और श्रेया बबेरवाल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

प्रतियोगिता का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे बीपी सराफ इंडोर स्टेडियम, श्री गांधी बाल निकेतन में आयोजित होगा। समारोह में रघुनंदन धरेंद्र, चतुर्भुज गोस्वामी और रामावतार शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles