[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट कपिल चाहर ने संभाला चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद:चुनावों में दोनों प्रत्याशियों को मिले थे बराबर वोट, 6-6 महीने के लिए तय किया था कार्यकाल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट कपिल चाहर ने संभाला चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद:चुनावों में दोनों प्रत्याशियों को मिले थे बराबर वोट, 6-6 महीने के लिए तय किया था कार्यकाल

एडवोकेट कपिल चाहर ने संभाला चिड़ावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद:चुनावों में दोनों प्रत्याशियों को मिले थे बराबर वोट, 6-6 महीने के लिए तय किया था कार्यकाल

चिड़ावा : चिड़ावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कपिल चाहर ने मंगलवार शाम को पदभार ग्रहण किया। उन्हें ये जिम्मेदारी छह माह के कार्यकाल के लिए मिली है।

दोनों उम्मीदवारों को मिले थे बराबर वोट

गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले हुए अभिभाषक संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय गुरावा और कपिल चाहर को बराबर वोट मिले थे। इस स्थिति में, दोनों उम्मीदवारों को छह-छह माह तक कार्यभार संभालने का निर्णय लिया गया था। लॉटरी के माध्यम से पहले छह माह का कार्यकाल निवर्तमान अध्यक्ष विजय गुरावा ने संभाला था।

बार सभागार में आयोजित पद ग्रहण समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट धर्मपाल ने की। कार्यक्रम में एडीजे नरेंद्रसिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में जेएम प्रतीक यादव और नायब तहसीलदार बलवीर कुल्हरी शामिल थे।

समारोह का संचालन एडवोकेट खादिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय गुरावा, सचिव गिरधारी सोनी, उपाध्यक्ष विकास खरड़िया, रामकुमार, जोरावर सिंह, अमित यादव, अभिषेक महमिया, सोनू तामड़ायत, विजय डाबला, लालचंद गोठवाल, कुलवीर ढाका, नवीन झाझडिय़ा, रवि नूनियां, रमेश कटेवा, वीरप्रकाश झाझड़िया, मनोज बजाज, सुमेर धनखड़, दीपक स्वामी, नीतू फोगाट, प्रियंका, कृष्ण शर्मा, मुकेश देवी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

Related Articles