प्रभारी सचिव बोले- केवल कर्मचारियों के भरोसे नहीं चलेंगे शिविर:गंदगी देख भड़के, तत्काल सुधार के निर्देश दिए; सेवा शिविर का निरीक्षण किया
प्रभारी सचिव बोले- केवल कर्मचारियों के भरोसे नहीं चलेंगे शिविर:गंदगी देख भड़के, तत्काल सुधार के निर्देश दिए; सेवा शिविर का निरीक्षण किया
नवलगढ़ : शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव नवीन जैन ने व्यवस्थाओं पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शहर की सफाई व्यवस्था और सीवरेज प्रणाली में सुधार के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नवीन जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। संतोषजनक रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका ईओ लोकेन्द्रसिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को स्वयं नेतृत्व करना होगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल कर्मचारियों के भरोसे शिविरों का संचालन संभव नहीं है, बल्कि नियमित निगरानी और सक्रिय भूमिका जरूरी है ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
सफाई व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नवीन जैन मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी देखकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि जब मुख्य सड़कें ही साफ नहीं हैं तो अंदरूनी इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार और नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
सीवरेज और जल निकासी समस्याओं पर प्राथमिकता देने के निर्देश
प्रभारी सचिव ने सीवरेज और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं पर भी अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक शिकायतें इन्हीं समस्याओं से संबंधित होती हैं, इसलिए इनके समाधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी
शिविर के दौरान कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी नवीन जैन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुपस्थित अधिकारी का कार्यभार किसी अन्य को सौंपकर शिविर में जनता के कार्य बाधित नहीं होने चाहिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर उन्होंने जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के संकेत भी दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213920


