[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं ने बचाई मोर की जान:प्राथमिक उपचार देकर वन विभाग को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

युवाओं ने बचाई मोर की जान:प्राथमिक उपचार देकर वन विभाग को सौंपा

युवाओं ने बचाई मोर की जान:प्राथमिक उपचार देकर वन विभाग को सौंपा

बुहाना : बुहाना उपखंड के गादली गांव में युवाओं ने घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई। उन्होंने मोर को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में खेतड़ी वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मोर को विभाग को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक मोर घायल अवस्था में मिला था। इसकी सूचना मिलते ही गांव के युवाओं ने उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसकी देखभाल की।

युवाओं की सूचना पर वन विभाग की टीम, जिसमें लक्ष्मी देवी, कुलदीप कुमार और अजय कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची। युवाओं ने घायल मोर को टीम के सुपुर्द कर दिया ताकि उसका उचित उपचार और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्य में सुरेश कुमार, यश कुमार, हिम्मत, नवीन, विजय माहसय और पुनीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने युवाओं और वन विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीवों और राष्ट्रीय पक्षी की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles