पाहड़सर रेलवे स्टेशन पर मिला शव:बेटे ने हत्या का आरोप लगाया, कहा-जीआरपी कॉन्स्टेबल के साथ घर से गए थे
पाहड़सर रेलवे स्टेशन पर मिला शव:बेटे ने हत्या का आरोप लगाया, कहा-जीआरपी कॉन्स्टेबल के साथ घर से गए थे
सादुलपुर : सादुलपुर के पाहड़सर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सादुलपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है।

जीआरपी कॉन्स्टेबल के साथ घर से गए थे
सादुलपुर एसआई कमलेश कुमार ने बताया- शव की शिनाख्त वार्ड 16, सुभाषनगर निवासी जयप्रकाश नायक के रूप में हुई है। जयप्रकाश के बेटे पवन कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बेटे ने बताया कि उनके पिता 15 जून को एक जीआरपी कांस्टेबल के साथ घर से गए थे और तब से वापस नहीं लौटे थे। देर रात उनके पिता ने फोन पर पैसों के लेन-देन का हिसाब करने की बात कही थी, जिसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
बेटे ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह संबंधित व्यक्ति उनके घर आया और उनके पिता के रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी दी। बेटे ने पिता की हत्या कर शव रेलवे स्टेशन क्षेत्र में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ पता चल पाएगा। आरपीएफ अधिकारी अजय अग्रवाल और सीआई सुनीता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213845


