पुलिस का बैरियर और दीवार तोड़कर भगाई कार : देर तक उड़ता रहा धूल का गुबार, सीसीटीवी भी आया सामने
पुलिस का बैरियर और दीवार तोड़कर भगाई कार : देर तक उड़ता रहा धूल का गुबार, सीसीटीवी भी आया सामने
बुहाना : बुहाना में तेज रफ्तार कार ने पुलिस के बैरियर और सड़क किनारे बनी दीवार को जोरदार टक्कर मार दी। धूल उड़ाती कार की रफ्तार देख सड़क पर चल रही दूसरी गाड़ियां थम गई। इस दौरान हादसा होते- होते टल गया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे में कार की रफ्तार का आकलन किया जा सकता है।
दरअसल, बुहाना के कलाखरी क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरियर लगा रखे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सीधे बैरियर में टक्कर मार दी। बैरियर को तोड़ने के बाद भी कार ड्राइवर ने रफ्तार धीमी नहीं की और गाड़ी भगाकर निकलने का प्रयास किया।
तेज आवाज और हंगामे को देखकर लोग डरे-सहमे नजर आए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुहाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने टूटे बैरियर को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू किया।
थाना पुलिस का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
अब देखिए- घटना से जुड़ी PHOTOS


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211913


