ग्रामीण सेवा शिविर बना कैलाश के भविष्य का सहारा, ड्रॉप आउट छात्र फिर जुड़ा शिक्षा से
ग्रामीण सेवा शिविर बना कैलाश के भविष्य का सहारा, ड्रॉप आउट छात्र फिर जुड़ा शिक्षा से
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। सुजानगढ़ क्षेत्र के गुलेरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शिक्षा से दूर हुए छात्र कैलाश नायक को प्रेरित कर दोबारा पढ़ाई से जोड़ा गया।
शिविर में तहसीलदार गिरधारी पारीक और एसीबीईओ मंजू पंवार ने बीड़बास निवासी छात्र कैलाश पुत्र जगदीश नायक को समझाइश कर पुन: विद्यालय में प्रवेश दिलवाया। साथ ही उसे निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भेंट कर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
बताया गया कि छात्र कैलाश ने सत्र 2026 में कक्षा 10वीं की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। शिक्षा अधिकारियों की समझाइश के बाद छात्र ने दोबारा अध्ययन जारी रखने की सहमति दी। अभिभावकों की मौजूदगी में उसे विद्यालय से जोड़कर शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214882


