राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया का अभिनंदन:हितों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प, निजीकरण नीतियों पर जताई चिंता
राजस्थान शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया का अभिनंदन:हितों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प, निजीकरण नीतियों पर जताई चिंता
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया और अन्य पदाधिकारियों के सम्मान में रविवार को पारीक भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा, शिक्षक हितों और सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने कहा- यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक विरोधी एवं दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा और आदेश वापस होने तक आंदोलन चलता रहेगा।

चूरू जिले के शिक्षक सदैव संघर्षशील रहे
प्रांतीय उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण और प्रदेश संगठन मंत्री रतनलाल पूनिया ने अपने संबोधन में कहा- चूरू जिले के शिक्षक सदैव संघर्षशील रहे हैं। उन्होंने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने और शिक्षक-शिक्षार्थी हितों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष को समय की आवश्यकता बताया। इन नेताओं ने निजीकरण की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते आवाज नहीं उठाई गई तो शिक्षा व्यवस्था कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में चली जाएगी।
पदाधिकारियों शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया
जिला महामंत्री वेदपाल मलिक, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़, कार्यालय मंत्री याकूब खान और सभाध्यक्ष हवासिंह मोगा ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को शिक्षकों का अधिकार बताया। समारोह में प्रांतीय प्रतिनिधि चौथमल चीनिया, रणवीर सहारण, गौरीशंकर सिहाग, महेन्द्र पूनिया, लूणाराम खारड़िया और लिखमाराम नायक सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया का विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद
चेतना ग्रुप की प्रभारी इंदुबाला वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अश्विनी पारीक, रतिराम सहारण, माया चौधरी, सरस्वती मारू, दौलतराम जांगिड़, मनफूल सारण, पवन कुमार जोशी, पवन कुमार महर्षि, रामस्वरूप सिंधड़िया, सुरेश सुंडा और सुधेन्द्र जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री मुरलीधर अजमेरिया तथा सुजानगढ़ से शिवपाल राजियासर के नेतृत्व में विभिन्न उपशाखाओं के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपशाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र झोरड़ एवं मंत्री गजानंद मेघवाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210639


