[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिरंजीव राव बोले- महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा राजस्थान:चुनाव टाल रही सरकार, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

चिरंजीव राव बोले- महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा राजस्थान:चुनाव टाल रही सरकार, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान

चिरंजीव राव बोले- महंगाई, बेरोजगारी से जूझ रहा राजस्थान:चुनाव टाल रही सरकार, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान

श्रीमाधोपुर : कांग्रेस के एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव ने शनिवार शाम को श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। यह बैठक शहर के सीकर बाजार गार्डन में नीमकाथाना जिलाध्यक्ष प्रो. जीएन घसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक बैठक
श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ ब्लॉक की संयुक्त संगठनात्मक बैठक

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं बढ़ी- सह प्रभारी

बैठक को संबोधित करते हुए राव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। राव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।

चिरंजीव राव ने श्रीमाधोपुर के विकास को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से यूडीएच मंत्री होने के बावजूद पिछले ढाई वर्षों में अपेक्षित विकास कार्य दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव कहा- चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही सरकार
कांग्रेस के एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव कहा- चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही सरकार

चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही सरकार

आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि कोर्ट ने 31 जुलाई तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी हार के डर से स्थानीय निकाय चुनाव टाल रही है। राव ने यह भी कहा कि ओबीसी आयोग का गठन भी सरकार को ही करना है, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हो रही है।राव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंचेंगे। वहां वे युवाओं से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

इन्होंने अपने विचार रखें

इस बैठक में विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह लांबा, पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष प्रो. जीएन घसिया, पीसीसी सचिव प्रधुम्न सिंह राठौड़, सीकर जिला प्रभारी विशाल जांगिड़, जिला सह प्रभारी पीएल प्रजापत, श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रकाश सैनी और अजीतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन राकेश तिवाड़ी ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77