वार्ड 41-42 के घरों में घुसा सीवरेज का गंदा पानी:वार्डवासी बोले- एक बार दो टैंकरो से निकलवाया, फिर से भरा
वार्ड 41-42 के घरों में घुसा सीवरेज का गंदा पानी:वार्डवासी बोले- एक बार दो टैंकरो से निकलवाया, फिर से भरा
नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड 41 और 42 में सीवरेज व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। लगातार बारिश के कारण सीवरेज के चैंबर उफन गए, जिससे गंदा पानी गलियों से होते हुए कई घरों में घुस गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंदा पानी निकलवाया, फिर जमा हुआ
वार्डवासियों ने बताया- दो टैंकरों की मदद से जमा गंदा पानी निकलवाया गया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद सीवरेज का पानी फिर से भर गया। निवासियों का आरोप है कि केवल पानी निकालकर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगरपालिका प्रशासन को शिकायत दी है। इसके बावजूद, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और मायूसी साफ दिखाई दे रही है। उनका सवाल है कि जब शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही, तो वे अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं।
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज लाइन की तकनीकी जांच कराई जाए। उन्होंने जाम की समस्या का स्थाई समाधान करने की अपील की है, ताकि हर बारिश में उन्हें गंदे पानी की इस परेशानी से न जूझना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210639


