अखिल भारतीय किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रणधीर सिंह ओला बने अध्यक्ष
सुमेर सिंह बुडानिया को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
झुंझुनूं : अखिल भारतीय किसान सभा का 29वां जिला सम्मेलन शिक्षक भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरधारी महला ने ध्वजारोहण कर की। कार्यक्रम का उद्घाटन किसान सभा के राज्य अध्यक्ष कामरेड पेमाराम ने किया।
कामरेड पेमाराम ने कहा कि किसान बढ़ती लागत, कर्ज और कृषि उत्पादों के उचित मूल्य नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र में सिंचाई पानी की समस्या को गंभीर बताते हुए किसानों को संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में कृषि संकट, सिंचाई, फसलों के लाभकारी मूल्य और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री मदन सिंह यादव ने संगठन की तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सम्मेलन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रणधीर सिंह ओला को जिलाध्यक्ष, सुमेर सिंह बुडानिया को महामंत्री और प्रवेश झाझड़िया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुलहरी, सुरेश महला, देवकीनंदन, सुरेंद्र लाम्बा व विजेंद्र लाम्बा तथा संयुक्त सचिव पद पर अरविंद गढ़वाल, हरिसिंह बुर्दक, महावीर खरबास, पवन कुल्हार व राजेंद्र पिलानी चुने गए।
सम्मेलन का समापन किसान हितों, सिंचाई पानी, फसलों के उचित मूल्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2210554


