[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीदासर नगरपालिका द्वारा वार्डवार शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा नगरपालिका प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को वार्ड संख्या 03 व 04 के लिए, 16 जून को वार्ड संख्या 05 व 06, 18 जून को वार्ड संख्या 07 व 08 तथा 19 जून को वार्ड संख्या 09 व 10 के लिए नगरपालिका कार्यालय परिसर में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

शिविरों में सफाई, जल, प्रकाश, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा, कर संबंधी मामलों सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। नगरपालिका प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Related Articles