विभिन्न मांगों को लेकर धरना 87वें दिन भी जारी:ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की
विभिन्न मांगों को लेकर धरना 87वें दिन भी जारी:ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की
खेतड़ी : खेतड़ी जन सेवा समिति एवं भोपालगढ़ विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा धरना शनिवार को 87वें दिन भी जारी रहा। क्षेत्रीय समस्याओं और विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर आयोजित धरने में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
शनिवार को धरने की अध्यक्षता श्याम सिंह चौहान ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने में अरविंद सिंह निर्वाण, लाल सिंह ईदा, सुरेश शाह, अशोक जांगिड़, बाबूलाल सैनी, चंदगीराम सैनी, गिरधारी लाल सैनी, राजेश वाल्मीकि, महावीर प्रसाद कुमावत, गजेंद्र पारीक, गोकलजी सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा तथा आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214881


