[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ सत्याग्रह:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर दिल्ली में विरोध, नवलगढ़ से भी नेताओं ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ सत्याग्रह:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर दिल्ली में विरोध, नवलगढ़ से भी नेताओं ने लिया भाग

कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ सत्याग्रह:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर दिल्ली में विरोध, नवलगढ़ से भी नेताओं ने लिया भाग

नवलगढ़ : दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने ‘लोकतंत्र बचाओ’ सत्याग्रह का आयोजन किया। यह सत्याग्रह कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में था। इसमें राजस्थान के कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभिता सीगड़ और नवलगढ़ के निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा प्रमुख थे।

सत्याग्रह के दौरान सुभिता सीगड़ ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य करने के बजाय भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। दिनेश सुंडा ने न्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्थाओं का ईमानदारी से काम करना अनिवार्य है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related Articles