[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्मशान भूमि विकास में ग्रामीणों की पहल, सफाई से लेकर सुविधाओं तक उठाया जिम्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्मशान भूमि विकास में ग्रामीणों की पहल, सफाई से लेकर सुविधाओं तक उठाया जिम्मा

श्मशान भूमि विकास में ग्रामीणों की पहल, सफाई से लेकर सुविधाओं तक उठाया जिम्मा

खेतड़ी : “कर्म करे जा बंदे, फल देगा भगवान” की भावना को साकार करते हुए विजयनगर की ढाणी मीना वाली स्थित श्मशान भूमि के विकास के लिए ग्रामीणों ने अनूठी पहल की है। वर्षों से कीकर के पेड़ों और झाड़ियों से घिरी श्मशान भूमि में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सफाई, पानी की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के लिए काम शुरू किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि 12 बीघा क्षेत्र में फैली इस श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को देखते हुए ग्रामीणों ने निजी खर्चे से सफाई कार्य करवाया तथा पूर्वजों की स्मृति में बने स्थल पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि अब समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्मशान भूमि में इंटरलॉकिंग और टीन शेड का कार्य भी करवाया जाएगा। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पानी की टंकी का निर्माण भी कराया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उद्देश्य केवल इतना है कि अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें और श्मशान भूमि स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनी रहे। इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया गया। इस अवसर पर अंकित शर्मा, राहुल सेन, विक्की सिंह, दिलीप सिंह, सुरेंद्र फौजी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker