पंचायत चुनाव को लेकर चूरू कांग्रेस की बैठक रविवार को, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
पंचायत चुनाव को लेकर चूरू कांग्रेस की बैठक रविवार को, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे पुरानी सड़क स्थित जैन गेस्ट हाउस में होगी। बैठक में जिला परिषद और चूरू विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक सारिका चौधरी, जिला प्रभारी व विधायक हाकम अली खान और सह प्रभारी दिनेश कस्वां शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल करेंगे।
बैठक में सांसद, विधायक, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा पार्टी के अग्रिम संगठनों के सक्रिय सदस्य भाग लेंगे।
चौहान ने बताया कि बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2456727
