[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाकिब डिस्पोजल मार्ट का भव्य शुभारंभ, थोक और खुदरा दरों पर मिलेंगे सामान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शाकिब डिस्पोजल मार्ट का भव्य शुभारंभ, थोक और खुदरा दरों पर मिलेंगे सामान

शाकिब डिस्पोजल मार्ट का भव्य शुभारंभ, थोक और खुदरा दरों पर मिलेंगे सामान

सीकर : सीकर शहर के मोहल्ला कारीगरान स्थित इमाम चौक के पास वार्ड नंबर 30 में शाकिब डिस्पोजल मार्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। सुलेमानिया मस्जिद के इमाम मोहम्मद यासीन ने तिलावत के बाद दुआ कर मार्ट का उद्घाटन किया।

मुहम्मद रियाज नारू ने बताया कि मार्ट में विभिन्न प्रकार के उपयोग के बाद फेंके जाने वाले सामान निर्माता और थोक विक्रेता के रूप में उपलब्ध रहेंगे। यहां थर्माकोल की प्लेटें, गिलास, कटोरियां, चम्मच, कागज के गिलास, प्लास्टिक के कप और थालियों सहित विवाह समारोह, पार्टियों व अन्य आयोजनों में काम आने वाला सामान थोक और खुदरा दरों पर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लियाकत अली पठान, अबरार हुसैन पठान, मुहम्मद हफीज पठान, मुहम्मद सफी पठान, शेर मुहम्मद पठान, मुहम्मद रियाज नारू, शौकत अली पठान और नगर परिषद पार्षद जुबेर नारू मौजूद रहे। शेर मुहम्मद पठान ने अतिथियों की उपस्थिति पर आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि मार्ट खुलने से व्यापारियों और आमजन को आयोजनों के लिए जरूरी सामान एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker