सरदारशहर शहरी सेवा शिविर के पहले दिन 11 पट्टे जारी, 15 जुलाई तक मिलेगा योजनाओं का लाभ
टाउन हॉल में वार्ड 1, 2 और 3 के नागरिकों को मौके पर मिली सरकारी सेवाएं, कई आवेदन किए निस्तारित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 का शुक्रवार को सरदारशहर नगर परिषद टाउन हॉल में शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन नगर परिषद ने प्रशासनिक दक्षता दिखाते हुए 11 पट्टे जारी किए और कई लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण किया।
शिविर में कृषि भूमि नियमन के तहत 4 पट्टे तथा धारा 69-ए नियमन के तहत 7 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा भवन निर्माण स्वीकृति के 3, नामांतरण के 2 और फायर एनओसी के 1 आवेदन का मौके पर समाधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को भी शिविर में लाभान्वित किया गया।
नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि शिविर 15 जुलाई तक आयोजित होंगे, जिसमें राज्य सरकार की ओर से दी जा रही विशेष छूट का लाभ लेते हुए नागरिक अपने लंबित कार्यों का समाधान करवा सकेंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी ने शिविर में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी मौजूद रहकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में सहायक अभियंता प्रदीप कुमार मीणा सहित नगर परिषद कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207686


