ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचे कलेक्टर सुराणा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
सहनाली छोटी में शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि आमजन को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए शासन-प्रशासन अब गांवों तक पहुंच रहा है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ऐसे में ग्रामीण अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिला कलक्टर सुराणा ने शुक्रवार को चूरू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहनाली छोटी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर सेवाओं की प्रगति जानी और लाभार्थियों से फीडबैक लिया। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क डामरीकरण, पेयजल आपूर्ति, जर्जर भवनों को हटाने, खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट करने सहित कई समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम धीरज झाझड़िया ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय और पंचायतीराज विभागों की ओर से ग्रामीणों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ कैलाश पचारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2207648

