[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुबेदार जगमाल शर्मा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुबेदार जगमाल शर्मा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रहित

सुबेदार जगमाल शर्मा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रहित

खेतड़ी नगर : तातीजा ग्राम पंचायत की गलदरिया की ढाणी में शुक्रवार को सुबेदार जगमाल शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 31 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष कसाना थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संत कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, मनोज कुमार, छोटेलाल, मुकेश कसाना मौजूद थे।

सुभाष कसाना ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और समाज में जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी की स्मृति को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। कार्यक्रम आयोजक प्रितम शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय सुबेदार जगमाल शर्मा की स्मृति को जनसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से हर वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

रक्तदान शिविर में झुंझुनूं की समर्पण ब्लड बैंक टीम के डॉ. रोहित सैनी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. रमेश एवं डॉ. समीर ने 31 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस दौरान राकेश गुर्जर, मोजी खटाना, राजकुमार, राकेश, सुंदरलाल, रोशनलाल बोहरा सहित कई लोगों ने सूबेदार जगमाल शर्मा के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजी दी।

Related Articles