ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ:271 पशुपालकों को मिला लाभ, 58 पशुओं का हुआ बीमा; डेढ़ साल से लंबित खाद्य सुरक्षा आवेदन मौके पर स्वीकृत
ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ:271 पशुपालकों को मिला लाभ, 58 पशुओं का हुआ बीमा; डेढ़ साल से लंबित खाद्य सुरक्षा आवेदन मौके पर स्वीकृत
खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने फीता काटकर किया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसडीएम सुनील कुमार, बीडीओ महेंद्र कुमावत, नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला, समाजसेवी हरीराम गुर्जर, प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा और ब्रह्मानंद दौचानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सरती देवी ने की।
गोद भराई और पौधारोपण भी हुआ
शिविर में सरकारी योजनाओं के साथ सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। सात महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ
मुख्य अतिथि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और गांव स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। ग्रामीण सेवा शिविर इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा योजना, नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा मौके पर ही कई कार्यों का निस्तारण भी किया जा रहा है।
पशुपालकों को मिला बड़ा लाभ
बीडीओ महेंद्र कुमावत ने बताया कि शिविर में पशुपालन विभाग की ओर से 271 पशुपालकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया। वहीं 58 पशुओं का मंगला पशु बीमा भी किया गया, जिससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
चिकित्सा, बिजली और महिला कल्याण योजनाओं का लाभ
शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। बिजली विभाग ने 13 मामलों का निस्तारण किया, जबकि आईसीपीएस के माध्यम से 45 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा दो रास्ता प्रकरण, नौ जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पांच विवाह पंजीकरण, पांच खाता शुद्धिकरण तथा पांच शौचालय स्वीकृति से जुड़े मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया।

डेढ़ साल से लंबित मामला शिविर में सुलझा
शिविर के दौरान गोठड़ा निवासी निशा जांगिड़ का मामला विशेष चर्चा का विषय रहा। बताया गया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए प्रयास कर रही थीं। विकास अधिकारी ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर उनका आवेदन स्वीकृत कर दिया। इससे निशा और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र सिंह, पटवारी वीरेंद्र सिंह सहित पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207510


