[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आपणी गौशाला बिसाऊ को मिली पशु एम्बुलेंस की सौगात, कमल पोद्दार ने बढ़ाया सेवा का हाथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

आपणी गौशाला बिसाऊ को मिली पशु एम्बुलेंस की सौगात, कमल पोद्दार ने बढ़ाया सेवा का हाथ

आपणी गौशाला बिसाऊ को मिली पशु एम्बुलेंस की सौगात, कमल पोद्दार ने बढ़ाया सेवा का हाथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : गो-सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी एवं गौ-सेवक कमल पोद्दार ने आपणी गौशाला बिसाऊ को नई 4×4 पशु एम्बुलेंस की सौगात दी है। इससे घायल, बीमार और असहाय गौवंश के उपचार व सुरक्षित परिवहन में सुविधा मिलेगी।

गोशाला अध्यक्ष प्रमोद कसैरा के नेतृत्व में मुरारीलाल जोशी, सचिव कमल जोशी, कोषाध्यक्ष कमल मिश्रा एवं परमेश्वर प्रजापत ने गौवंश की सेवा के लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता से कमल पोद्दार को अवगत कराया था। गो-सेवा के प्रति समर्पित कमल पोद्दार ने तुरंत सहयोग करते हुए एम्बुलेंस स्वीकृत कर दी।

गोशाला परिवार ने बताया कि यह एम्बुलेंस हजारों बेसहारा गौवंश के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। इस सहयोग के लिए गोशाला समिति एवं क्षेत्रवासियों ने कमल पोद्दार का आभार जताते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Related Articles