[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में घूमंतु समुदाय के 70 परिवारों को सुविधाएं नहीं:दो साल पहले किया था विस्थापित, अभी तक नहीं मिली बिजली-पानी की सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में घूमंतु समुदाय के 70 परिवारों को सुविधाएं नहीं:दो साल पहले किया था विस्थापित, अभी तक नहीं मिली बिजली-पानी की सुविधा

सादुलपुर में घूमंतु समुदाय के 70 परिवारों को सुविधाएं नहीं:दो साल पहले किया था विस्थापित, अभी तक नहीं मिली बिजली-पानी की सुविधा

सादुलपुर : सादुलपुर में वार्ड संख्या 14 से विस्थापित घुमंतू समुदाय के लगभग 70 परिवार पिछले दो सालों से मूलभूत सुविधाओं के बिना जीवन यापन कर रहे हैं। करीब 300 लोगों की यह बस्ती सरकारी योजनाओं के दावों के विपरीत, भीषण गर्मी में तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर है।

बस्तीवासियों के अनुसार, लगभग दो साल पहले प्रशासन ने उन्हें वार्ड संख्या 14 से हटाकर भामाशाह राकेश पूनिया द्वारा दान की गई भूमि पर बसाया था। उस समय उन्हें सात दिनों के भीतर बिजली, पानी और शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।

हालांकि, दो साल बीत जाने के बावजूद ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। लोगों का कहना है कि वे पुराने स्थान पर लगभग 50 सालों से रह रहे थे। नई जगह पर रहने योग्य व्यवस्था न होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

बस्तीवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस संबंध में, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण छाबा ने बताया कि बस्ती में पेयजल लाइन बिछाने के लिए टेंडर हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 21.50 लाख रुपए का टेंडर भी जारी किया गया है और कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

Related Articles