मंडावा विधानसभा क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात, 6.79 करोड़ के कार्य स्वीकृत
मंडावा विधानसभा क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात, 6.79 करोड़ के कार्य स्वीकृत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : मंडावा विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी फंड के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर मंडावा पंचायत समिति कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल ने विधायक रीटा चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।
पायल ने बताया कि करीब 6.79 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ट्यूबवेल, जलाशय एवं पाइपलाइन निर्माण, ग्रामीण संपर्क मार्गों के लिए सड़क एवं इंटरलॉक सड़क निर्माण, विद्यालयों में नए कक्षा-कक्षों का निर्माण तथा खेल मैदानों के विकास कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य भवनों की चारदीवारी, सार्वजनिक सुविधाओं हेतु शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।
किरोड़ीमल पायल ने कहा कि विधायक रीटा चौधरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी मंडावा विधानसभा क्षेत्र को इसी प्रकार विकास योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206200


