[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल से तीन मोबाइल चोरी, नगदी भी चुराई, सुबह रेकी कर रात को वारदात को अंजाम दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

होटल से तीन मोबाइल चोरी, नगदी भी चुराई, सुबह रेकी कर रात को वारदात को अंजाम दिया

होटल से तीन मोबाइल चोरी, नगदी भी चुराई, सुबह रेकी कर रात को वारदात को अंजाम दिया

सादुलपुर : सादुलपुर में एनएच-52 हिसार-सादुलपुर मार्ग पर स्थित गांव लुटाणा पूर्ण के एक होटल में बीती रात चोरी की वारदात हुई। होटल संचालक ने बाइक सवार युवकों पर तीन मोबाइल फोन और करीब 2500 रुपए नकद चुराने का आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

होटल संचालक जयवीर पुत्र उम्मेद सिंह निवासी लुटाणा पूर्ण ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे कुछ युवक बाइक पर उनके होटल पहुंचे। आरोप है कि इन युवकों ने पहले होटल की गतिविधियों की रेकी की और फिर रात में मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया।

चोरों ने तीन मोबाइल फोन और मोबाइल कवर में रखे करीब 2500 रुपए चुरा लिए। जयवीर के अनुसार, चोरी हुए तीन मोबाइलों में से दो स्विच ऑफ आ रहे हैं, जबकि एक मोबाइल अभी भी चालू है।

घटना के बाद होटल संचालक ने राजगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles