[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन मंजिला होटल में आग से हड़कंप:सोफे में लगी चिंगारी बनी संकट, दमकल ने समय रहते काबू पाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन मंजिला होटल में आग से हड़कंप:सोफे में लगी चिंगारी बनी संकट, दमकल ने समय रहते काबू पाया

तीन मंजिला होटल में आग से हड़कंप:सोफे में लगी चिंगारी बनी संकट, दमकल ने समय रहते काबू पाया

चूरू : चूरू शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने स्थित होटल डीलक्स में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के हिस्से में फैल गई।

तीन मंजिला इस होटल में आग लगने के समय कई लोग ठहरे हुए थे। होटल कर्मचारियों के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे से शुरू हुई थी। इसी स्थान के पास किचन था, जहां गैस सिलेंडर रखा था। इसके अतिरिक्त, नीचे फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मौजूद थे। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

होटल में कार्यरत अनीश ने बताया कि अचानक चारों तरफ धुआं फैल गया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से भड़कने लगी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते दमकल के पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया और एक बड़े नुकसान से बचा जा सका। आग से होटल के ग्राउंड फ्लोर पर रखा सामान जल गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles