केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में मंदिरों में हुए विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम
चूरू के गोपालजी मंदिर में जिला स्तरीय आयोजन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जिलेभर के विभिन्न राजकीय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देश, प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की गई।
जिला मुख्यालय स्थित गढ़ परिसर के गोपालजी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पुजारी उमेश व्यास एवं रवि दाधीच ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई।
इसी प्रकार जिले के तारानगर, रतनगढ़, राजगढ़, सुजानगढ़, सरदारशहर, बीदासर और सालासर सहित विभिन्न स्थानों पर भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए। देवस्थान विभाग के मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राजगढ़ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मनोज खेमादा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204513


