बुहाना-पचेरी मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर:पिता-पुत्र सहित मासूम बच्चा घायल, झुंझुनूं रेफर
बुहाना-पचेरी मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर:पिता-पुत्र सहित मासूम बच्चा घायल, झुंझुनूं रेफर
बुहाना : बुहाना-पचेरी मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र और एक मासूम बच्चा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है।
जयसिंहपुरा निवासी विनोद कुमार अपने पुत्र देव और एक अन्य बच्चे के साथ बाइक पर पचेरी से बुहाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शिवसिंहपुरा मोड़ के पास बुहाना से पचेरी जा रही एक इक्को गाड़ी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पचेरी कलां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बुहाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2203724


