[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 70 वाहनों के चालान काटे:पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 70 वाहनों के चालान काटे:पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की

पिलानी में 70 वाहनों के चालान काटे:पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की

पिलानी : पिलानी में मंगलवार को पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिसमें पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान अपनी टीम के साथ मौजूद थे। यह कार्रवाई सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस ने कस्बे के प्रमुख रास्तों पर सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान मॉडिफाई वाहन, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, अतिरिक्त तेज लाइटें, फैंसी नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे वाहनों की बारीकी से जांच की गई।

थानाधिकारी चंद्रभान ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में कुल 70 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें कई बसें भी शामिल थीं, जिन पर प्रेसर हॉर्न और तेज लाइटें लगी पाई गईं। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77