ढाढर टोल प्लाजा पर 4 युवक गिरफ्तार:हंगामा करने और पुलिस से उलझने पर हुई कार्रवाई, कागज नहीं मिलने पर बोलेर कैंपर जब्त
ढाढर टोल प्लाजा पर 4 युवक गिरफ्तार:हंगामा करने और पुलिस से उलझने पर हुई कार्रवाई, कागज नहीं मिलने पर बोलेर कैंपर जब्त
चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने ढाढर टोल प्लाजा पर हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से एक बोलेरो कैंपर भी जब्त की है। यह घटना सुबह गश्त के दौरान सामने आई।
सदर पुलिस के अनुसार सुबह गश्त के दौरान पीसीआर से सूचना मिली थी कि ढाढर टोल नाका पर कुछ युवक बोलेरो कैंपर को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने देखा कि बोलेरो कैंपर के पास चार युवक गाली-गलौज करते हुए जोर-जोर से हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिसकर्मियों को देखकर और ज्यादा उग्र हो गए। उन्होंने टोल कर्मचारियों को भी धमकाना शुरू कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते चारों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित पचार निवासी सेबा, विकास निवासी सेबा, पंकज चौधरी निवासी किरडोली और विकास निवासी बागलवा, थाना सदर, सीकर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर मिली बोलेरो कैंपर के दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत जब्त कर लिया गया है। वहीं, चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2205132


