[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में NH-52 पर पकड़ा नशा तस्कर:6.6 किलो अफीम बरामद, लग्जरी कार भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में NH-52 पर पकड़ा नशा तस्कर:6.6 किलो अफीम बरामद, लग्जरी कार भी जब्त

चूरू में NH-52 पर पकड़ा नशा तस्कर:6.6 किलो अफीम बरामद, लग्जरी कार भी जब्त

चूरू : चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत 1 कार्रवाई हुई है। दूधवाखारा पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त अभियान में एक अंतरजिला अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.658 किलोग्राम अवैध अफीम और एक लग्जरी कार जब्त की है।

जब्त की गई अफीम और कार की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान की गई। दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार और डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश की टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर गुजरात नंबर की एक लग्जरी कार को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अफीम मिली।

मौके पर ही कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान चित्तौड़गढ़ के करीथड़ा निवासी 30 वर्षीय नारायणलाल जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूधवाखारा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच सदर थानाधिकारी मोटाराम को सौंपी गई है।

Related Articles