[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के मंढोली में लीज-खनन के खिलाफ प्रदर्शन:विशेष ग्राम सभा का आयोजन, 350 लोगों ने दो प्रस्ताव पारित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के मंढोली में लीज-खनन के खिलाफ प्रदर्शन:विशेष ग्राम सभा का आयोजन, 350 लोगों ने दो प्रस्ताव पारित किए

नीमकाथाना के मंढोली में लीज-खनन के खिलाफ प्रदर्शन:विशेष ग्राम सभा का आयोजन, 350 लोगों ने दो प्रस्ताव पारित किए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत 

नीमकाथाना : नीमकाथाना के गांव मंढोली में सोमवार को एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने पहाड़ी की लीज आवंटन और अवैध खनन के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। सभा में करीब 350 ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने विरोध पर हस्ताक्षर कर सहमति जताई।

पहाड़ी बचाने और पर्यावरण सुरक्षा रहा मुद्दा

सरपंच विमला देवी की अध्यक्षता में हुई इस सभा का मुख्य उद्देश्य गांव की पहाड़ी को बचाना और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना था। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त विकास अधिकारी हरबख्श राम बराला प्रभारी अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। ग्राम सभा में पहला प्रस्ताव गांव की पहाड़ी के लिए लीज आवंटन के पूर्ण विरोध में पारित किया गया। दूसरा प्रस्ताव वर्तमान में चल रही लीज की आड़ में हो रहे कथित अवैध खनन के खिलाफ था। ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित खनन गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व उप प्रधान सुरेश शर्मा के संबोधन से हुई, जिन्होंने पहाड़ी संरक्षण और ग्रामीण हितों पर अपने विचार रखे। मंढोली संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष विजय सिंह मीणा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

सभा में संघर्ष समिति के सदस्य हजारी लाल लोचिब, रामपाल यादव, गगन वर्मा, मुरारी लाल यादव, कर्नल राजेन्द्र सिंह तंवर और दीपचंद लोचिब सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभा के अंत में समिति सदस्य सुरज्ञान मीणा ने ग्रामीणों से एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि गांव तथा आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही विशेष ग्राम सभा का शांतिपूर्ण समापन हुआ।

ग्रामीणों ने लिखित रूप से दर्ज कराया विरोध

विशेष ग्राम सभा में शामिल करीब 350 ग्रामीणों ने पहाड़ी की लीज आवंटन और कथित अवैध खनन के विरोध में हस्ताक्षर एवं अंगूठा लगाकर अपना समर्थन दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र पर्यावरण, जल संरक्षण और धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए सभी ग्रामवासी एकजुट हैं।

Related Articles