अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:लड़ाई-झगड़ा करने आया था, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:लड़ाई-झगड़ा करने आया था, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
पाटन : पाटन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दलपतपुरा गांव की ओर से एक युवक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दलपतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा करने के उद्देश्य से आया हुआ है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसके पास अवैध हथियार हैं। युवक वाहन लेकर पाटन की ओर रवाना हो गया था।
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
सूचना मिलते ही एएसआई मोहनलाल स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामपुर तिराहे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज स्वामी पुत्र कैलाशचंद स्वामी के रूप में हुई है, जो पंडितपुरा, थाना प्रागपुरा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मनोज स्वामी ने बताया कि उसने यह पिस्टल नागूराम गुर्जर निवासी राणोदड़ा तन टोल्डा रामपुरा, थाना पावटा, जिला कोटपूतली-बहरोड़ से ली थी। पुलिस अब हथियार की खरीद-फरोख्त और इसके संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202258


